फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   All saved, worthless, Ashoka had to go to jail

सारे जतन बेकार, अशोक को जाना पड़ा जेल

Mon, 29 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 29 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
All saved, worthless, Ashoka had to go to jail
मौदहा में पुलिस अभिरक्षा में अशोक - फोटो : amarujala
पिस्टल वाली प्रेमिका मामले में रविवार को मौदहा पुलिस ने कथित प्रेमी अशोक को धोखाधड़ी व दहेज उत्पीड़न के मामले में रिमांड मजिस्ट्रेट एसीजेएम विकास कुमार की अदालत में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। पिछले 15 मई की रात नाटकीय ढंग से कथित प्रेमिका वर्षा ने भवानी गांव से शादी के मंडप से अपने प्रेमी (दूल्हा बने) अशोक को पिस्टल की दम पर अगवा कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद 12 दिनों तक प्रेमी-प्रेमिका का घटनाक्रम और होने वाली दुल्हन के पिता रामसजीवन व दूल्हे अशोक के परिजनों के बीच समझौता कराने के प्रयास चलते रहे। रविवार को पुलिस ने आरोपी अशोक को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



बांदा की वर्षा से अशोक ने प्रेम किया, शादी के वादे हुए। लेकिन इसी बीच अशोक भवानी गांव में अपनी शादी में पहुंच गया। धूमधाम से जयमाल हुआ और जिस समय यह शादी का कार्यक्रम परवान चढ़ ही रहा था प्रेमिका वर्षा उसे मंडप से उठा ले गई। बिन ब्याही दुल्हन बनी भारती देखती ही रह गई। इस घटना ने दोनों परिवार स्तब्ध रह गए। अशोक के पिता रामहेत ने वर्षा और अपने जिस साथी राहुल पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बाद में अशोक ने अपहरण होने से साफ इनकार कर दिया। वर-वधू पक्ष में सुलह के लिए बिरादरी के दवाब में पंचायतें हुईं। लेकिन बात नहीं बनी। रामसजीवन ने दूल्हा अशोक, उसके पिता, चाचा व भाई पर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने रविवार को अशोक को गिरफ्तार कर लिया। उसका डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed