फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accused of cheating in the name of the project 28 thousand

प्रोजेक्ट के नाम पर 28 हजार ठगने का आरोप

Sun, 16 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रोजेक्ट का झांसा देकर एक महिला से दो लोगों ने 28 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे की लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी रीता देवी पत्नी देवेंद्र नागर ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उसका पति रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।

वह स्नातक शिक्षित है। बताया कि उसके साथ अध्ययनरत रही प्रभा राजपूत निवासी मोहल्ला चरखारी रोड व रंजीत राजपूत निवासी तुरना ने उससे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत एक प्रोजेक्ट दिखाने का झांसा देते हुए उससे 28 हजार रुपये ले लिए।


बताया कि काफी दिनों बाद जब उसे प्रोजेक्ट नहीं मिला और उसने अपने रुपये वापस देने की मांग की तो आरोपी उसे दिलासा देते रहे कि शीघ्र ही प्रोजेक्ट मिल जाएगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पैसा नहीं दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायत करते हुए रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed