फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   लघु सिंचाई के एक्सईएन को दो वर्ष की कैद व जुर्माना

लघु सिंचाई के एक्सईएन को दो वर्ष की कैद व जुर्माना

Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लघु सिंचाई के एक्सईएन को दो वर्ष की कैद व जुर्माना
हमीरपुर। अवमानना के एक मामले में सोमवार को जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रामकैलाश ने लघु सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को दो वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पचखुरा खुर्द निवासी लल्लू सिंह ने लघु सिंचाई विभाग के जरिये नलकूप की बोरिंग कराई थी, लेकिन बोरिंग फेल होने पर किसान ने विभाग में प्रार्थना पत्र दिया। विभाग की ओर से दोबारा बोरिंग न करने पर उसने फोरम न्यायालय में वाद दायर कर दिया था।
विज्ञापन


जिस पर 16 नवंबर 2009 को लघु सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता व परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल बांदा के खिलाफ दो माह के अंदर बोरिंग कराने का आदेश का फैसला फोरम ने सुनाया। मगर उस समय विपक्षियों ने राज्य उपभोक्ता फोरम आयोग लखनऊ में अपील दाखिल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर विपक्षियों को यथास्थित बनाए रखने का स्टे मिल गया। इस प्रकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उसके बाद विपक्षी लघु सिंचाई विभाग की अपील 10 अक्तूबर 2017 को खारिज हो गई। इसके बाद फोरम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।


जिसका विपक्षी ने फोरम के निर्णय का अनुपालन नहीं किया। सोमवार को अवमानना वाद की सुनवाई करते हुए फोरम अध्यक्ष रामकैलाश व सदस्या हुमैरा फात्मा उस्मानी की पीठ ने लघु सिंचाई विभाग के मौजूदा अधिशाषी अभियंता विजय शंकर को दो वर्ष का कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भी भोगनी पड़ेगी।

अवमानना के मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed