फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   743 patients given medications health test

743 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं

Thu, 02 Jul 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Thu, 02 Jul 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
743 patients given medications health test

डॉक्टर्स डे के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे मेगा मेगा फ्री हेल्थ कैंप में 743 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। बुधवार को मेगा कैंप में शहर और देहात क्षेत्र के रोगियों ने अपना चेकअप करा अमर उजाला के प्रयासों की तारीफ करते हुए अमर उजाला को धन्यवाद दिया।  

विज्ञापन

 
अमर उजाला के प्रयास से डॉक्टरों ने अपनी क्लीनिक और नर्सिंग होम में मरीजों का मुफ्त चेकअप किया । मुख्यालय में कई नामी डाक्टरों को दिखाने के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ती थी पर आज आसानी से रोगियों ने अपना चेकअप कराया।
विज्ञापन


फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में सुबह से ही मरीज क्लीनिक में पहुंच गए थे। डॉक्टरों ने सुबह 10 से 2 बजे तक का समय दिया लेकिन मरीजों की भीड़ होने की वजह से समय सीमा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ब्रजराज हॉस्पिटल एडं मेटरनिटी सेंटर के सर्जन के कुमार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.दीपा ने 150 मरीजों का परीक्षण किया। विमल नर्सिंग होम में सर्जन डा.दिनेश भगौरिया ने 55 मरीजों की जांच की। सिटी डेंटल क्लीनिक में डॉ. राजकुमार सिंह पूरे दिन रोगियों की मुफ्त जांच करते रहे।

इसमें 270 मरीजों का दंत परीक्षण कर उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं। मौदहा में आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सक डॉ. सआदत अली ने 70 मरीजों का चेकअप किया। हमीद नर्सिंग होम की चिकित्सक डॉ. हिना ने 20  और सर्जन हसीब खान ने 15 मरीज देखे।

सुमेरपुर में चित्रकूट आई केयर सेंटर क्लीनिक में नेत्र चिकित्सक डॉ. सुधीर गुप्ता ने  50 रोगियों का नेत्र परीक्षण कर 35 को दवा व चश्मा बांटा। मुख्यालय स्थित लक्ष्मी पैथॉलाजी के  संचालक अजय कुमार निगम ने 96 लोगों की जांचे कर 20 प्रतिशत छूट मरीजों को दी।

सुमेरपुर कसबे में अजय पैथॉलाजी के डा. विजय कुमार ने 24 मरीजों का परीक्षण किया जिसमें 18 को एचबी की जांच मुफ्त की गई और अन्य पर 20 फीसदी  छूट दी। इसी तरह मुख्यालय के शिवांगी मेडिकल स्टोर में 83 मरीजों को दवा खरीद पर 20 प्रतिशत की छूट मिली।


वहीं विशाल मेडिकल स्टोर में 79 मरीजों को 20 प्रतिशत छूट पर दवा दी गई। सुमेरपुर के गुप्ता मेडिकल से 50 मरीज, शिवम मेडिकल से 25 मरीज, सचान मेडिकल से 35 रोगियों को 20 प्रतिशत छूट पर दवा देने के साथ तीन गरीब रोगियों को मुफ्त दवा वितरित की गई।

मौदहा के फराज मेडिकल स्टोर ने 60, श्रीनारायण मेडिकल स्टोर ने 10, नेहा मेडिकल स्टोर संचालक ने 45 मरीजों को डॉक्टर्स डे पर 10 प्रतिशत दवाओं पर छूट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed