{"_id":"5bb7a84b867a55074c4ffec3","slug":"71538762827-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के घेरे में रहे मौदहा कोतवाल हुए लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादों के घेरे में रहे मौदहा कोतवाल हुए लाइन हाजिर
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कंस वध मेला के दौरान शुरू से ही विवादों के घेरे में रहे मौदहा कोतवाल राजकुमार सिंह को नवागंतुक एसपी ने शुक्रवार को लाइन हाजिर कर यहां पुलिस लाइन से नए कोतवाल विक्रमाजीत सिंह की तैनाती की है। इसके साथ ही एसपी ने दो और नए निरीक्षकों को थाने की कमान सौंपी व एक इंस्पेक्टर के थाने में परिवर्तन किया।
एसपी हेमराज मीणा ने पिछले 30 सितंबर को जिले की कमान संभाली थी। अगले दिन डीएम अभिषेक प्रकाश के साथ मिलकर मौदहा में कंस वध मेला को सकुशल संपन्न कराया था। मेला को सकुशल कराने में सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल ने भी अहम भूमिका निभाई थी। नवागंतुक एसपी के काम करने की शैली को देख पहले दिन से लगने लगा था कि यह अधिकारी जल्द ही जिले में सो रही पुलिस को सक्रिय करेंगे। खुद एसपी ने भी कहा कि जिले का पुलिस महकमा जल्द बदला-बदला नजर आएगा। कंस वध मेला में शुरुआत से ही विवादों के घेरे में रहे कोतवाल राजकुमार सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। यहां नए कोतवाल विक्रमाजीत सिंह की तैनाती की गई है। इसी प्रकार सुमेरपुर थाने के इंस्पेक्टर रहे सुनील कुमार शुक्ला को चिकासी थानाध्यक्ष, शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे गिरेंद्र पाल सिंह को सुमेरपुर थाने की कमान सौंपी है। चिकासी थानाध्यक्ष रहे अनूप कुमार दुबे को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक केके पांडेय को प्रभारी निरीक्षक कुरारा बनाया है। इसी प्रकार पुलिस लाइन में तैनात एसआई रणजीत बहादुर को सदर कोतवाली, एसआई शाहजहां अली व सर्वेश सिंह को मौदहा कोतवाली भेजा है। कुरारा थानाध्यक्ष रहे महेंद्र कुमार वर्मा का गैर जनपद के लिए तबादला हो गया।
विवादों के घेरे में रहे मौदहा कोतवाल लाइन हाजिर
विक्रमाजीत बने मौदहा कोतवाल, सुमेरपुर का गिरेंद्र पाल को मिला चार्ज