{"_id":"6afcad837027862ec90cffbd","slug":"assured-the-elderly-of-their-safety-deoria-news-c-208-1-deo1049-196869-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Wed, 18 Nov 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर मंगलवार को जिलेभर में गुड मॉर्निंग देवरिया और एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह पार्कों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास गश्त की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत दी गई।
एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों की समस्याएं भी सुनीं। पुलिस के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद