{"_id":"6afcac08859767f8b2034973","slug":"technical-glitches-stall-the-pace-of-self-enumeration-people-face-inconvenience-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172484-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर रॉड से किया हमला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर रॉड से किया हमला, एक गंभीर
विज्ञापन
रामकोला क्षेत्र के चंद्रपुर बौलिया गांव का मामला, प्राथमिकी दर्ज
रामकोला। थाना रामकोला क्षेत्र के चंद्रपुर बौलिया गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
यह घटना 13 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे हुई। गांव के कुछ लोग बच्चों के बीच हुए विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर एकजुट हुए। वे लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर मूर्ति के दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि वहां उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए मूर्ति अपने घर में भागे।
आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसी दौरान रमेश ने लोहे की रॉड से मूर्ति के सिर और हाथ पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी ईंट-पत्थर चलाते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। हमले के कारण मूर्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके सिर में करीब 15 टांके लगे हैं, उनका हाथ भी टूट गया।
विज्ञापन
सिर में चोट लगने के बाद उन्हें खून की उल्टी होने लगी थी। घायल मूर्ति का उपचार रामकोला सीएचसी में कराया गया। पीड़ित मूर्ति ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।