Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police focus on associates in Azamgarh; no leads on the killers even after seven days

Rampur News: आजमगढ़ के करीबियों पर टिकी पुलिस की नजर, सात दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं

Wed, 18 Nov 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police focus on associates in Azamgarh; no leads on the killers even after seven days
बिलासपुर। सीआरपीएफ से जुड़ी आतंकी घटना के पूर्व आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ खां की हत्या के सात दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की नजर अब आजमगढ़ में रहने वाले शरीफ के करीबियों पर टिक गई है। पुलिस उनके संपर्कों और गतिविधियों का ब्योरा जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में एक टीम जल्द ही आजमगढ़ रवाना हो सकती है।
विज्ञापन

शरीफ हत्याकांड में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस घटनास्थल के आसपास करीब दस किलोमीटर की परिधि में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों और उनके संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आजमगढ़ में रहने वाले शरीफ के करीबियों से कोई अहम सुराग मिल सकता है। इसी आधार पर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात से पहले और बाद में कौन-कौन लोग घटनास्थल के आसपास सक्रिय थे। संदिग्धों की आवाजाही और उनके संपर्कों की कड़ियां जोड़कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने उत्तराखंड के अलावा सीमावर्ती जिलों बरेली, मुरादाबाद और पीलीभीत में भी संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी है।
सोमवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज, किच्छा, गदरपुर और काशीपुर के साथ हल्द्वानी में कई संभावित ठिकानों पर छापे मारे। इसके अलावा बरेली जिले के बहेड़ी समेत अन्य स्थानों पर भी संदिग्धों की तलाश की गई।
इससे पहले रविवार को पुलिस की एक टीम बरेली सेंट्रल जेल पहुंची थी। वहां मोहम्मद शरीफ खां के आपराधिक इतिहास और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई गई थी। टीम ने उसके पुराने आपराधिक मामलों, संपर्कों और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इन जानकारियों को मौजूदा जांच से जोड़कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
पुलिस का फोकस उन लोगों पर है, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है और जिनकी गतिविधियां हत्याकांड से जुड़ी हो सकती हैं। दूसरी टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही हैं।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के बाद संदिग्ध किस रास्ते से निकले और किन लोगों के संपर्क में रहे। घटनास्थल के आसपास रहने वाले संदिग्धों और उनके करीबियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सीओ पीपी सिंह का कहना है कि पुलिस की सभी टीमें अपने काम में लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed