फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   रुपयों के लिए पुत्र की हत्या की आशंका जताई

रुपयों के लिए पुत्र की हत्या की आशंका जताई

Tue, 16 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रुपयों के लिए पुत्र की हत्या की आशंका जताई
मुस्करा/सरीला। जलालपुर के पुरैनी गांव में मिले शव की शिनाख्त मुस्करा के बसवारी निवासी युवक के रूप में हुई है। युवक की हत्या रुपयों को लेकर किए जाने की आशंका उसके पिता ने जताई है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


बसवारी गांव निवासी पूर्व प्रधान रामदास का पुत्र संदीप (22) हीरानंद महाविद्यालय बिवांर से डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहा था। नौ अक्तूबर को वह कालेज में फीस जमा करने के लिए पैसों के जुगाड़ में बाइक से निकला था।
विज्ञापन


10 अक्तूूबर को बिलगांव रोड पर नहर के पास मुस्करा पुलिस ने एक बाइक बरामद की थी। इस बाइक को रामदास ने अपने पुत्र संदीप की बताई थी और उसकी खोजबीन में जुट गया था। इसके बाद 13 अक्तूबर को उसने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम जलालपुर पुलिस ने पुरैनी गांव के खेतों की झाड़ियों में शव बरामद किया था। सूचना पर रामदास ने शव की शिनाख्त की थी। उन्होंने बताया संदीप कुमार को डीएलएड की 41 हजार रुपये फीस जमा करनी थी।

30 हजार रुपये उसके पास थे। बाकी के 11 हजार रुपये दोस्तों से लेने की बात कहकर घर से निकला था। गुमशुदगी वाले दिन उसके किसी दोस्त का मोबाइल पर फोन आया था। उसने रुपयों की व्यवस्था न होने की बात कहकर बुलाया था।


रामदास ने पुत्र की हत्या रुपयों के लिए किए जाने की आशंका जाहिर की है। थाना मुस्करा के एसएसआई काशीनाथ उपाध्याय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर जांच की जाएगी। इस बारे में जलालपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया रविवार देर शाम करीब छह बजे पुरैनी गांव से 500 मीटर दूर गड्ढे में शव मिला था, जो करीब चार से पांच दिन पुराना था।

पिता ने कहा फीस जमा करने के लिए 30 हजार रुपये लेकर निकला था बेटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed