फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पैरापिट से टकराई कार, सात लोग घायल

पैरापिट से टकराई कार, सात लोग घायल

Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पैरापिट से टकराई कार, सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा से करीब सात किलोमीटर दूर करेर स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। जिससे कार में सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भोटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

कार सवार शुक्कर खड्ड की तरफ से अपने घर जौड़े अंब जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में पैरापिट सड़क से नीचे जा गिरा और कार दूसरे पैरापिट पर लटक गई। इस हादसे में जौड़े अंब के एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में प्रकाश चंद, मुकेश, सुखा देवी, पुष्पा, रजनी, बच्चों में अर्नव, आयश घायल हो गए। वहीं भोटा पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ करेर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। सभी घायलों को लोगों के सहयोग से भोटा अस्पताल ले जा गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोटा पुलिस चौकी के प्रभारी शांति स्वरूप का कहना है चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, उपमंडल सुजानपुर के भलेठ में पंजाब से आया एक ट्रक जिसमें सरिया लदा था, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे चालक और परिचालक को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed