{"_id":"572e36b14f1c1b44265cdf94","slug":"2-byke-thief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक चोरों को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक चोरों को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 08 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ आरोपी और पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने शनिवार को दो बाइक चोरों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बरामद की गई हैं। टीम की इस सफलता पर एसपी और डीआईजी ने इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह महोबा मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चरखारी रोड मोहल्ला निवासी सुनील कुमार वर्मा, मनोज कुमार सोनी को पकड़ लिया। सीओ विजय त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास एक प्लाट में खड़ी छह बाइकें बरामद कीं। ये बाइकें बांदा, महोबा और हमीरपुर से चोरी की गई हैं। पुलिस की इस सफलता पर एसपी मुनिराजजी ने पांच हजार और डीआईजी बांदा ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदेव प्रसाद यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी एचडी सिंह, एसएसआई अमर सिंह, एसआई सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन