फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ओवरलोडिंग के खिलाफ डीएम ने संभाला मोर्चा

ओवरलोडिंग के खिलाफ डीएम ने संभाला मोर्चा

Sat, 16 Mar 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग के खिलाफ डीएम ने संभाला मोर्चा
हमीरपुर। ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार देर रात हाईवे पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने अपने स्कार्ट के साथ मोर्चा संभाला। इसकी भनक संबंधित विभाग के अधिकारियों को लगते ही परिवहन विभाग, पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार व खनिज विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। पूरी रात जिले में चले अभियान में करीब 49 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर 103 ट्रकों का चालान किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश रात करीब नौ बजे हाईवे स्थित यमुना पुल पहुंचे और ओवरलोडिंग के साथ अन्य वाहनों क चेकिंग करने लगे। इसके बाद एसपी हेमराज मीना, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एआरटीओ नरेश वर्मा, पीटीओ अर्जुन श्रीवास्तव, एसडीएम अजीत परेश, तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा, खनिज अधिकारी एसके सिंह, सन्नी कौशल अपनी अपनी टीमों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं जिले भर में चार टीमें बना कर खदानों व सड़कों पर छापामार कार्रवाई की गई। खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने बताया ललपुरा में 49 ट्रक सीज कर मुकदमे दर्ज कराए हैं। कोतवाली में चार ट्रक, जलालपुर में दो, चिकासी में चार व थाना कुरारा के बेरी चौकी में तीन ट्रकों को सीज कर मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया सेंटर खंड संख्या 11-4 व सहुरापुर खंड संख्या 18-1 के पट्टाधारकों ने एमएम- 11 के मुताबिक ज्यादा खनन किया है। जिसकी पैमाइश की गई। बताया दोनों पट्टाधारकों पर अवैध खनन की कार्रवाई कर उन्हें नोटिस दी जा रही है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया सेंटर मौरंग खदान में 19 ट्रक पकड़े हैं। जिस पर सभी ट्रक मालिकों के खिलाफ मुकदमा खनन अधिकारी ने कराया है।


दो वाहनों से नगदी व असलहे पकड़े
हमीरपुर। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि चेकिंग में उड़नदस्ता टीम ने दो वाहन पकड़े हैं। जिसमें सफारी वाहन पर हूटर, झंडा लगा मिला। एक लाइसेंसी राइफल मिली है। जबकि दूसरे से 93 हजार रुपये व एक दोनाली बंदूक मिली है। दोनों असलहों को जब्त कर कोतवाली में रखवाया है। दोनों वाहनों में मौजूद छह लोगों का शनिवार को शांतिभंग में चालान किया गया है।

पूरी रात हाईवे पर चला चेकिंग अभियान, 49 ट्रक सीज
चेकिंग में प्राइवेट वाहनों से मिली नगदी व दो लाइसेंसी असलहे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed