फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बेटे की हत्या के लिए पिता ने एक नहीं दो मारी थी गोलियां

बेटे की हत्या के लिए पिता ने एक नहीं दो मारी थी गोलियां

Fri, 06 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेटे की हत्या के लिए पिता ने एक नहीं दो मारी थी गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राठ (हमीरपुर)। चिकासी के गड़हर गांव में बुधवार की सुबह पिता ने अपने बेटे को गोली मारी और कुल्हाड़ी से काट डाला था। आरोपी पिता ने बेटे को दो गोली मारी थीं। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के शरीर से एक गोली निकली। एक गोली सीने को आरपार कर गई थी। पुलिसे दबाव बनाने के लिए आरोपी की पत्नी को थाने ले गई है।


बुधवार सुबह खेत में बने घर में सो रहे वृषभान ने अपने 14 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी प्रसाद को गोली मार दी थी। किशोर जान बचाने भागा तो पिता ने दो गोलियां दाग दीं। घायल किशोर करीब दो सौ मीटर ही दौड़ पाया था कि गिर पड़ा। पोस्टमार्टम में किशोर के बाएं हाथ से एक गोली निकली है। एक गोली सीने को आरपार कर गई थी। गुरुवार को सीएचसी में शव का एक्सरे कराया गया। बाएं हाथ में एक गोली धंसी पाई गई।
विज्ञापन


वहीं घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी चिकासी पुलिस आरोपी वृषभान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्या के बाद आरोपी का पुत्र जय सिंह भी फरार है। बुधवार की रात जलालपुर पुलिस ने आरोपी की पत्नी छाया को मसीदन गांव से गिरफ्तार कर लिया था। चिकासी थानाध्यक्ष रामकिशन यादव ने बताया कि दबाव बनाने के लिए आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की रिपोर्ट वृषभान के भाई रामसजीवन ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आरोपी पकड़ से दूर, पत्नी को थाने में बैठाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed