फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   डेढ़ लाख का चूना लगाकर कंपनी फरार

डेढ़ लाख का चूना लगाकर कंपनी फरार

Thu, 12 Oct 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख का चूना लगाकर कंपनी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
पुलिस थाना हमीरपुर में डेढ़ लाख से अधिक की ठगी का केस दर्ज हुआ है। जिला मुख्यालय हमीरपुर में कार्यालय बंद कर ज्यादा ब्याज देने का झांसा देने वाली फाइनेंस कंपनी ग्राहकों की जमा राशि लेकर फरार हो गई। गांव जमण, डाकघर डिडवीं, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र प्रदीप चंद की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के सीएमडी और डायरेक्टर समेत छह लोगों के खिलाफ ठगी के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मनोज कुमार की शिकायत पर हमीरपुर थाना में पुलिस ने प्रवीण कुमार रोहिला चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर (मुख्य प्रबंधक आरडीपीएल और उम्मीद कारपोरेशन प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड प्लॉट नंबर 1681 एचएसआईआईडीएस राय इंडस्ट्रियल एरिया सोनीपत हरियाणा, सुनील दत्त शर्मा एक्टिव डायरेक्टर एचडीपीएल ग्रुप, जितेंद्र शर्मा प्रशासनिक विभाग आरडीपीएल, अनिल शर्मा विकास अधिकारी आरडीपीएल ग्रुप कम एरिया मैनेजर, राजेश कुमार एजेंट आरडीपीएल ग्रुप वार्ड नंबर 6 सोनी कांप्लेक्स मेन बाजार गांधी चौक हमीरपुर गांव चराड़ा डाकघर कांगू तहसील नादौन, राज कुमार पुत्र तुलसी राम गांव मोरसू पट्टी डाकघर भोटा तहसील बड़सर थाना हमीरपुर जिला हमीरपुर एजेंट आरडीपीएल ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन छह लोगों पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को प्रलोभन देकर कंपनी में उसका आरडी खाता खुलवाया और कहा कि आप को अन्य बैंकों से ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने 31 मार्च 2014 से 30 फरवरी 2016 तक कंपनी में खोले गए खाते में कुल 1,63,200 रुपये जमा किए। जब वह दिसंबर 2016 में कंपनी के हमीरपुर कार्यालय में गया तो पता चला कि कंपनी ने कार्यालय बंद कर दिया है। शिकायतकर्ता जब एजेंट के पास गया और उसने पैसे मांगे तो वह आनाकानी करने लगे और पैसे देने से इंकार कर दिया।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि मनोज कुमार की शिकायत पर कंपनी के छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed