{"_id":"5c72cc08bdec224c0b48a57b","slug":"161551027208-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक को तमंचा लेकर दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक को तमंचा लेकर दौड़ाया
विज्ञापन
बिवांर। छानी गांव में रविवार को एक युवक ने प्रधानाध्यापक से अभद्रता कर तमंचा लेकर दौड़ा लिया। छानीखुर्द निवासी कामता प्रसाद गांव के जनता जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह दरवाजे पर गाय को पानी पिला रहे थे। तभी गांव निवासी देवा नशे में पहुंचा और प्रधानाध्यापक से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर देवा ने तमंचा निकालकर जान से मार नियत से दौड़ा।
इस प्रधानाध्यापक के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आरोपी मौके से भागने लगा। तभी लोगों के सहयोग से घेरकर प्रधानाध्यापक ने उसे तमंचा सहित दबोच लिया। इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। प्रधानाध्यापक ने बताया छानी में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। आशंका जताई उन्हीं लोगों ने युवक को मारने के लिए भेजा है। ब्यूरो