फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   महिला के पहुंचने पर बची बालिका की अस्मत

महिला के पहुंचने पर बची बालिका की अस्मत

Sun, 01 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
महिला के पहुंचने पर बची बालिका की अस्मत
हमीरपुर। मुख्यालय के नूरे शहीद मजार के पीछे स्थित बीहड़ में एक युवक बालिका को गलत इरादे से ले गया। बालिका के शोर मचाने पर बीहड़ में जड़ीबूटी तोड़ रही महिला वहां पहुंच गई तो युवक भाग गया। एक माह पूर्व इसी स्थान पर एक व्यक्ति का शव मिला था। इससे जाहिर है कि इस सुनसान स्थान को अराजक अपना अड्डा बना रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के विवेकनगर स्थित एक स्कूल में तैनात कर्मचारी की छह वर्षीया बेटी रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोस में टीवी देख रही थी। तभी एक युवक उसे बहलाकर मुख्यालय स्थित नूरे शहीद बाबा की मजार के पीछे बीहड़ में ले गया।
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर बीहड़ में जड़ी बूटी तोड़ रही महिला सकीदन मौके पहुंची। जिसे देख युवक भाग गया। महिला बालिका को बीहड़ से निकाल कर बाहर लाई और लोगों को एकत्र किया। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को लेकर परिजनों को सूचना दी। कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया बालिका को परिजनों के हवाले किया है। मामले की जांच की जा रही है। चर्चा है इस स्थान पर दिनभर जुएं के फड़ सजते हैं। इसके साथ ही यहां नशेड़ियों का भी जमावड़ा रहता है।

सुनसान स्थान को अराजकतत्व बना रहे अपना ठिकाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed