फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   खनिज निदेशक ने खदानों में की छापामारी

खनिज निदेशक ने खदानों में की छापामारी

Tue, 14 May 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
खनिज निदेशक ने खदानों में की छापामारी
हमीरपुर। खनिज विभाग की निदेशक रोशन जैकब मंगलवार को अचानक मुख्यालय पहुंची। उनके साथ लखनऊ से वरिष्ठ जियोलॉजिस्ट व पांच जिलों के खनिज अधिकारी भी थे। निदेशक ने मुख्यालय के रमेड़ी सेंट्रल खदान व बेरी खदान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिले 14 ओवरलोड मौरंग भरे ट्रकों को संबंधित थानों में खड़ा कराया गया है और खनिज की छह टीमें जिले की मौरंग खदानों में छापामार कार्रवाई में जुटी हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय के रमेड़ी व कुरारा क्षेत्र के बेरी गांव स्थित मौरंग खदान का खनिज निदेशक रोशन जैकब ने खुद निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ खनन अधिकारी एसके सिंह, वरिष्ठ जियोलॉजिस्ट मुख्यालय जीपी सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान इन खदानों पर खनन का कार्य बंद मिला। खनन क्षेत्र से बाहर पोकलैंड मशीनें खड़ी मिली। दूसरी टीम में खनन अधिकारी सहारनपुर एजाज अहमद ने टीकापुर खदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


भुलसी खदान का निरीक्षण खनिज अधिकारी सनी कौशल व खनिज अधिकारी आगरा आशीष द्विवेदी ने किया। चंदवारी, घुरौली, रिरुआ बसरिया खदानों का निरीक्षण खनिज अधिकारी हरदोई वशिष्ठ यादव ने व भेड़ी खरका का निरीक्षण खनिज अधिकारी मुख्यालय रंजीत निर्मल व खनिज अधिकारी मथुरा अमित रंजन ने और चिकासी खदान का निरीक्षण खनिज अधिकारी बदायूं नरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी स्थानों पर खनन का कार्य बंद मिला और मजदूर बैठे मिले। निदेशक ने बताया कि जिले में ओवरलोड भारी वाहनों का परिचालन काफी चल रहा है। जिसे रोकने के लिए आसपास के जनपदों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से रोके जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया ओवरलोड, अवैध खनन रोकने का प्रयास लगातार जारी है। पैमाइश में जितना भी एमएम-11 के अनुसार अधिक खनन पाया गया।

उसके अनुसार पांच गुना अधिक पेनाल्टी लगाई जाएगी। पेनाल्टी के साथ ही वार्षिक मात्रा में अनुमन्य खनन की मात्रा से घटाया भी जाएगा। साथ ही प्रत्येक गाड़ी पर 25 हजार का जुर्माना व जितना अतिरिक्त माल रहेगा उसका 5 गुना वसूल किया जाएगा।


निदेशक ने कहा कि खदान संचालक अगर खनन पट्टों की शर्तों का उल्लंघन करते मिला तो पट्टा निरस्त करने के साथ ही जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी। खदान संचालक नियमानुसार खनन करें। वरिष्ठ खनिज अधिकारी एसके सिंह ने कहा कि खदानों में नापजोख जारी रहेगा।


पांच जिलों के खनन अधिकारियों के साथ देर शाम तक जारी रही खदानों की चेकिंग
छापामारी के दौरान मिले 14 ओवरलोड भारी वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed