{"_id":"62cdbae65e27f814135a5efb","slug":"crime-hamirpur-news-knp7072216171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः नौवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः नौवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
मृतक करन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे नौवीं के छात्र ने खेत में कुएं के गाटर से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता का कहना है कि बेटा अपने आप को पढ़ाई में कमजोर समझता था। इसलिए उसने कोचिंग लगवाने की बात बेटे से कही थी। पुलिस आत्महत्या का कारण तलाश रही है।
बहर गांव निवासी दृगसिंह ने बताया उनके दो पुत्र करन सिंह (16) व रोहित (11) हैं। कस्बे के एक इंटर कालेज में करन नौवीं व रोहित आठवीं का छात्र है। मंगलवार को दोनों भाई साइकिल से स्कूल पढ़ने आए थे। छुट्टी के बाद करन ने रोहित को घर भेज दिया। छोटे भाई के चले जाने पर रोहित गांव के पास अपने खेत पर पहुंचा। वहां बने कुएं के बीच लगे लोहे के गाटर पर फंदे से झूल गया। खेत में पड़ी साइकिल देख चरवाहे कुएं के पास पहुंचे। वहां छात्र का शव लटका देख परिजनों को सूचना दी।
मृतक के पिता दृगसिंह खेती करने के साथ ही दूध बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बेटे की मौत से मां सविता का रो- रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। दृगसिंह ने बताया कि उसका बेटा अपने आप को पढ़ाई में कमजोर समझता था। इसलिए उससे कहा था कि उसे कोचिंग लगवा देंगे। मन लगाकर पढ़ाई करो। पता नहीं बेटे ने क्यों ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।