फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

गुड़ व्यापारी पर लगाया तौल में घटतौली का आरोप

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
राठ। गल्ला मंडी में गुड़ बेचने पहुंचे किसान ने व्यापारी पर घटतौली का आरोप लगाया है। दोनों के बीच विवाद होने पर किसान व्यापारी का कांटा लेकर तहसील पहुंच गया, जहां शिकायत सही पाए जाने पर तहसीलदार ने व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मझगवां थानाक्षेत्र के गोहानी गांव के किसान धीरज सिंह ने बताया कि मंगलवार को अपना गुड़ बेचने के लिए गल्ला मंडी गए थे। कमीशन एजेंट की फड़ पर तौल करा व्यापारी ने उनका गुड़ खरीदा। घटतौली की आशंका पर उन्होंने तीन स्थानों पर गुड़ की तौल कराई। अन्य स्थानों पर कराई गई तौल में पांच से सात किलो का अंतर आया। घटतौली सामने आने पर किसान व व्यापारी के बीच जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

किसान कांटा बांट उठाकर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। जहां तहसीलदार अभिनव चंद्रा ने जांच पड़ताल की। मामला सही पाया गया। तहसीलदार ने बताया कि कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed