फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur,mandir me todhfpdh

रामजानकी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर तनाव

Wed, 29 Sep 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur,mandir me todhfpdh
राठ। अराजकतत्वों ने मंगलवार रात प्राचीन मंदिर में स्थापित राम और सीता की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। पुजारी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। वहीं पुजारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मझगांव थानाक्षेत्र के गिरवर गांव में प्राचीन मंदिर है। जिसमें राम-सीता, राधा-कृष्ण, दुर्गा माता समेत अनेक देवी व देवताओं की प्रतिमा स्थापित हैं। मंदिर के पुजारी रामसनेही यादव ने बताया मंगलवार की रात अराजकतत्व मंदिर के गेट से घुसकर परिसर में पहुंचे। राम मंदिर में स्थापित राम और सीता की मूर्ति के हाथ क्षतिग्रस्त कर दिए। अराजकतत्व बुधवार की भोरपहर मंदिर में फिर आए। जिसकी आहट पर उनकी आंख खुल गई।
विज्ञापन

खटपट की आवाज पर उन्होंने शोर मचाया। तब तक अराजकतत्व भागने में सफल रहे। सुबह होते ही मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। गांव के रामसनेही, परमलाल, गुलाब, रामहेत, विशुन, प्रीतम, रामकुमार, मूलचंद, धर्मेंद्र, हरिश्चंद्र आदि ने बताया मंदिर ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। मंदिर में स्थापित राम और सीता की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी रामसनेही ने थाने पहुंचकर अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मझगवां थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने कहा गांव के ही शराबी ने नशे की हालत में मंदिर पहुंच कर अराजकता फैलाई है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस भेजी थी। उन्होंने कहा आरोपी अभी फरार हैं, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed