फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur,hatya

लापता बालक का क्षतविक्षत शव मिला

Wed, 01 Sep 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur,hatya
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। सोमवार सुबह 11 बजे घर से लापता बालक का शव क्षतविक्षत हालत में करोड़न नाले के किनारे झाड़ियों में बुधवार को मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कुकर्म या तंत्रमंत्र के बाद की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसओ को घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के बांकी मार्ग पर कांशीराम कालोनी के पीछे रहने वाले कमरुद्दीन का पुत्र सुब्बी (11) 30 अगस्त की सुबह 11 बजे घर से लापता हुआ था। शाम तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं लगा। अगले दिन मंगलवार को पिता ने तहरीर देकर बालक के लापता होने की सूचना थाने में दी और कांशीराम कालोनी निवासी दो लोगों पर बच्चे को गायब करने का शक जाहिर किया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। लेकिन कुछ पता नहीं चला था। बुधवार को सुब्बी का क्षतविक्षत शव करोड़न नाले के किनारे झाड़ियों में नग्न अवस्था में मिला। शव के दोनों हाथ व पैर, धड़ अलग था। शव के पास उसके कपड़े रखे थे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व सीओ सदर अनुराग सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय होगा कि हत्या धारदार हथियारों से हुई है अथवा शव को जंगली जानवरों ने क्षतविक्षत किया है। मृतक के पिता ने कस्बे के बंसत नगर निवासी विपिन पाल व राठ क्षेत्र के इटैल गांव निवासी कड़ोरी पर हत्या करने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता है हिस्ट्रीशीटर, कई मुकदमे हैं दर्ज
भरुआसुमेरपुर। लापता बालक का शव मिलने के बाद अब मृतक के पिता ने गायब करने वाले युवकों के अलावा दो और लोगों के खिलाफ हत्या करने की आशंका जाहिर कर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का मानना है मृतक का पिता अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बालक की हत्या किसी रंजिश में भी हो सकती है। लेकिन जिस बेरहमी से घटना को अंजाम दिया गया है। उससे पुलिस का माथा भी ठनक रहा है कि यह कोई मामूली वजह नहीं है। इसके पीछे कोई बड़ा कारण भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक 9 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। कमरुद्दीन मूल रूप से थानाक्षेत्र के गांव चंद्रपुरवा बुजुर्ग का निवासी है। डेढ़ दशक पूर्व वह गांव से आकर कस्बे में कांशीराम कालोनी के पीछे आवास में रह रहे है।

पिता के बयान बदलने से मामला पेचीदा हुआ
बालक सुब्बी भाई-बहनों में सबसे छोटा पुत्र था। सुब्बी के गायब होने के बाद कमरुद्दीन ने माइकल व सूरज खंगार के साथ जाने का आरोप लगाया था। शव बरामद होने के बाद पीड़ित ने बसंत नगर निवासी विपिन पाल व राठ थानाक्षेत्र के इटैल गांव निवासी कड़ोरी पर हत्या की आशंका जाहिर कर मुकदमा दर्ज कराया है। उसने हत्या क्यों हुई इसका खुलासा नहीं किया है। पिता के बार-बार बयान बदलने से मामला काफी पेचीदा हो गया है। पुलिस बालक से कुकर्म व तंत्रमंत्र के चक्कर में बलि देने जैसे बिंदु पर भी जांच कर रही है। साथ ही पिता के आपराधिक इतिहास को भी देखते जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed