फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,FIR,arrest

अवैध असलहों संग सपा जिपं सदस्य समेत दो गिरफ्तार

Sat, 28 Aug 2021 10:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
crime,FIR,arrest
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे में मनकी तिराहे के पास सपा जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव की कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। वाहन चेकिंग में पुलिस ने पिस्टल व रायफल बरामद की। जिसमें पिस्टल अवैध पाई गई, जबकि राइफल किसी दूसरे के नाम पर मिली। पुलिस ने अवैध असलहों के मामले में जिला पंचायत सदस्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वहीं राइफल शस्त्र धारक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बताया कुरारा कस्बे के मनकी तिराहे पर शुक्रवार शाम प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी हमीरपुर की तरफ से एक कार आई। कार रोकने पर बीच वाली सीट पर बैठे व्यक्ति 315 बोर की रायफल लिए मिले। वहीं आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति पिस्टल लिए था। नाम व पता पूछने पर दोनों आनाकानी करने लगे, शक होने पर दोनों को गाड़ी से उतारकर नाम व पता पूछते हुए, जामा तलाशी ली गई। अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव निवासी ग्राम नहदौरा थाना मझगवां, हमीरपुर बताया।
विज्ञापन

तलाशी में उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल 32 बोर व चार कारतूस,11 हजार रुपये व दो मोबाइल बरामद हुए। पिस्टल का लाइसेंस मांगने पर दिखा नहीं सके। पिस्टल के मामले में बताया वह बीते वर्ष अपने निजी काम से बकेवर जनपद इटावा गए थे, वहीं से एक अज्ञात व्यक्ति से 24 हजार रुपये में खरीदी थी। वहीं कार सवार राजेंद्र यादव निवासी सियाखरका थाना ककरवई जिला झांसी के कब्जे से रायफल, कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया। शस्त्र लाइसेंस मांगने पर बताया रायफल उनके मित्र अरुण कुमार निवासी चरखारी रोड थाना राठ की है। उक्त दोनों के अलावा पुलिस ने अरुण कुमार के खिलाफ शस्त्र के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed