फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,dead,hamirpur,suside

मारपीट से आहत युवक ने लगाई फांसी

Tue, 21 Sep 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime,dead,hamirpur,suside
राठ। बाइक की किस्त जमा करने गए युवक से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने लेट फीस मांगी। विरोध करने पर विवाद हो गया। इस पर कर्मियों ने पिटाई कर दी। सूचना देने पर चौकी इंचार्ज ने भी उससे मारपीट की। इससे आहत होकर युवक ने घर में फांसी लगा ली। युवक को सीएचसी से मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर के सिकंदरपुरा दातागढ़ी निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया उनके बड़े भाई लाखन सिंह (22) मजदूरी करते हैं। आवागमन के लिए लाखन ने एक वर्ष पूर्व नगर की एक एजेंसी से किस्त पर बाइक खरीदी थी। समय से किस्तों का भुगतान कर रहे थे। मंगलवार को लाखन सिंह बाइक की किस्त जमा करने एजेंसी पहुंचे। जहां फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे लेट फीस मांगी। लाखन ने किस्त जमा करने की 20 तारीख होने की बात कह लेट फीस देने से मना किया। भूपेंद्र का आरोप है लेट फीस न देने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उनके भाई के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

जब वह चौकी पहुंचे लाखन सिंह के साथ पुलिस ने भी मारपीट की। जबरन राजीनामा करा दिया। जिसके बाद घर पहुंचे लाखन ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला व सीएचसी ले गए। जहां डॉ. प्रभात ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। सीओ अखिलेश राजन व कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सीओ ने कहा युवक को इलाज के लिए भेजा है। दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई है। पुलिस पर मारपीट का आरोप गलत है। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के उंछाथोक में एक फैक्टरी की महिला मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महोबा जनपद के खन्ना थानाक्षेत्र के बहिंगा गांव निवासी कमलेश अनुरागी अपनी पत्नी उमाकांती (32) के साथ कस्बे के उंछा थोक में किराए के मकान में रहते हैं। पति कमलेश नेे बताया वह दोनों एक ही फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उनकी रात में ड्यूटी है। जबकि पत्नी दिन ड्यूटी करती थी। बताया वह ड्यूटी गए थे। मंगलवार सुबह पांच बजे उमाकांती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मकान मालिक ने उन्हें दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने पीछे 5 वर्ष की पुत्री शिवानी व ढाई वर्ष के पुत्र श्याम को रोता छोड़ गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed