फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,dead,hamirpur news

हाईवे पर हादसे में युवक की मौत

Mon, 15 Feb 2021 06:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
crime,dead,hamirpur news
भरुआसुमेरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर रविवार रात किसी वाहन ने सड़क किनारे जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर पड़े शव के ऊपर से रातभर वाहन निकलते रहे। सुबह 9 बजे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया युवक रविवार शाम इंगोहटा तिराहे पर अर्धनग्न हालत में घूम रहा था। यहां पर कुछ लोगों ने उसे नए कपड़े दिलाए और खाना भी खिलाया। वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। खाना आदि खाने के बाद वह रात 10 बजे तक इंगोहटा तिराहे के पास ही घूमता रहा। इसके बाद वह पैदल कस्बे की तरफ निकल गया। प्रेम नगर के समीप उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद वह हाईवे पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई। रात में कई वाहन उसके ऊपर से गुजरे। शव क्षतविक्षत हो गया। राहगीरों की सूचना पर सुबह 9 बजे के आसपास मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पहुंचाया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास जारी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटो का टायर फटा, पांच सवारियां घायल
भरुआसुमेरपुर। नेशनल हाईवे पर सोमवार सवारियां लेकर इंगोहटा जा रहे आटो का टायर फटने से पलट गया। इस घटना में पांच सवारियां घायल हो गईं। हाईवे पर चंद्रपुरवा गेट के पास आटो का अगला टायर फटा। जिससे अनियंत्रित आटो हाईवे के किनारे पलट गया। इस घटना में बिदोखर मेंदनी निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या मिश्रा (50), विदोखर पुरई निवासी शकुंतला श्रीवास (50) पत्नी संतराम, आमना खातून (36) पत्नी मो. सलीम निवासी मौदहा, जलील अहमद (30) निवासी बबेरू जनपद बांदा व चालक सुनील कुमार (25) घायल हो गए। आमना खातून को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed