फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,accident,hamirpur news

रुपये व कागजात के लिए भटकते रहे मृतक के परिजन

Thu, 15 Jul 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,hamirpur news
हमीरपुर। चार जुलाई को सुमेरपुर कस्बे के पास सड़क हादसे में घायल हुए ट्रक चालक की सदर अस्पताल में चार दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया। इस घटना के बाद गुरुवार को चालक के परिजन आए और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आधार, पेन कार्ड व 20 हजार रुपये पाने के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

कानपुर नगर के नौबस्ता, मछरिया निवासी टिंकू वर्मा ने बताया उनके ससुर रामसिंह (45) ट्रक चालक थे। बताया चार जुलाई को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तब 108 एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सात जुलाई को उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। स्थानीय पुलिस की सूचना पर वह परिजनों के साथ जिला अस्पताल आए। आठ जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद शव को कानपुर ले गए। जहां अंतिम संस्कार के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने आए हैं। रिपोर्ट तो उन्हें मिल गई।
विज्ञापन

मगर घटना से पूर्व उनके ससुर के पास रखे 20 हजार रुपये, पेनकार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे जो नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए वह सदर अस्पताल और कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। मगर कोई जवाब नहीं दे रहा है। इस मामले में सीओ सदर अनुराग सिंह ने कहा चालक पक्ष से संबंधित किसी भी पीड़ित ने उन्हें जानकारी नहीं दी है। कहा दोनों थानों, एंबुलेंस कर्मियों व सदर अस्पताल कर्मियों से जानकारी लेकर समस्या हल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed