{"_id":"610e6be88ebc3eaaba5f4869","slug":"crime-accident-dead-hamirpur-hamirpur-news-knp64476144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। क्षेत्र के छिरका गांव स्थित एक भट्टे से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट लेकर जाते समय पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार दूसरा युवक घायल हो गए।
छिरका गांव निवासी राममिलन (27) शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव में चंद्रावल नदी किनारे स्थित भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राली पर ईंट लेकर खन्ना की ओर जा रहे थे। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर से ट्राली अलग होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर दबकर मौत हो गई।
वहीं ट्राली में बैठे गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति (19) घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। मृतक की दो माह पूर्व शादी हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।