फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   court

Hamirpur News: बिना कनेक्शन जारी 1.63 लाख का बिल निरस्त

Tue, 10 Jan 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
court
हमीरपुर। जिला उपभोक्ता फोरम ने बिना कनेक्शन के किसान को जारी किया एक लाख 63 हजार रुपये का बिजली का बिल निरस्त कर दिया है। क्षतिपूर्ति के रूप में उसे 30 हजार रुपये देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सुमेरपुर क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग निवासी किसान जगरुप सिंह ने मई 2010 में लघु सिंचाई विभाग द्वारा निजी नलकूप लगवाया था। सात मई को बोरिंग प्रमाण पत्र विभाग द्वारा जारी किया गया था। उसके बाद परिवादी ने 10 हार्स पावर पीटी डब्लू विद्युत संयोजन के लिए बुंदेलखंड पैकेज से बिजली कार्यालय में 21 मई को फीस जमाकर आवेदन किया था। इसका सूची में 103 नंबर पर नाम था। विभागीय कार्यालय द्वारा परिवादी को उक्त नलकूप का स्टीमेट बनाकर नौ अक्तूबर 2013 को 13725 रुपये की धनराशि जमा कराई थी। परिवादी द्वारा लिखित व मौखिक रुप से संयोजन के लिए निवेदन किया जाता रहा, लेकिन बिजली विभाग द्वारा परिवादी को उक्त संयोजन के लिए कोई सामान उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन

परिवादी ने फोरम में कहा कि बिजली विभाग द्वारा उससे सुविधा शुल्क की मांग की जाती रही, लेकिन उसके असमर्थता व्यक्त करने पर उसको नलकूप के संयोजन के लिए सामान आज तक निर्गत नहीं किया गया। और एक लाख 63 हजार 992 रुपये का अवैधानिक विद्युत बिल उसे भेजा गया। परिवादी द्वारा विपक्षीगण को सात मार्च 2020 को विधिक नोटिस दी गई, लेकिन इसका कोई जवाब विपक्षीगण द्वारा नहीं दिया गया। फोरम के अध्यक्ष रामकैलाश ने फैसला सुनाते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वारा परिवादी को 16 मई 2019 को दिया गया विद्युत बिल एक लाख 63 हजार 992 रुपये निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed