{"_id":"56eafe1c4f1c1b50248b4a94","slug":"congress-began-fasting-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए कांग्रेसियों का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए कांग्रेसियों का अनशन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
मौदहा में जलसंस्थान परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के कई इलाकाें में पीने के पानी का भीषण संकट है। इसी के मद्देनजर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने गुरुवार को जलसंस्थान परिसर में अनशन शुरू कर दिया। अनशन स्थल पर आए सहायक अभियंता शिव अवतार त्रिवेदी के विरूद्ध नारेबाजी की।
अनशन स्थल पर सहायक अभियंता पहुंचे और उनसे वार्ता की और समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक समस्या दूर नहीं होती क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने एक हफ्ते पहले कस्बे में भूगर्भ जल स्तर नीचे जाने पर ठप हैंडपंप ठीक कराने के साथ नए हैंडपंप लगाने की मांग की थी। क्षमता से कम पानी दे रहे नलकूपों को रिबोर की भी मांग की थी।
विज्ञापन
इसके निदान के लिए क्रमिक और आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। गुरुवार को सुबह कस्बा स्थित जल संस्थान परिसर में नेता ओमप्रकाश सोनकर वारसी, मोहम्मद जाकिर, डॉ. शाहिद अली, राजू सफकतुल्ला, मुजफ्फ रुद्दीन, डॉ. आफताब, वहीद खां, मसूद अहमद, सुरेश श्रीवास्तव, रामबाबू दीक्षित के अलावा भूरी देवी, रामबाई, अलका देवी, कंचन देवी, शहनाज, रन्नो बानो, लक्ष्मी, रेखा, पूर्व सभासद इकबाल, बिलियन बादशाह, वहीद उर्फ चुन्ना सहित दर्जनों लोग क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
जलसंस्थान के सहायक अभियंता भी मौके पर पहुंचे और अनशनकारियाें से वार्ता की। अनशनकारियों ने बताया कि जलसंस्थान के पास हैंडपंप ठीक करने की सामग्री नहीं है और बड़ी संख्या में हैंडपंप खराब पड़े हैं।
नलकूपों से भरपूर पानी नहीं आने से हुसैनिया, अठइया, पुरऔवा, कसौड़ा, पीर बाबा, सिजवहिया, गदाई, क्योटरा, कजियाना, तकिया, हरिजन बस्ती, यादव का पुरवा, दीवान शहीद बाबा, कुम्हरौड़ा सहित कई इलाको में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। सहायक अभियंता ने बताया कि टंकी अभी तक जल निगम ने उनके हवाले नहीं की है।
इस टंकी को भरने के लिए राठ मार्ग में दो नलकूप लगाए जाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। वहीं, इंगोहटा मार्ग में दो, कपसा मार्ग व सिद्धा तालाब के पास नलकूप लगाने के लिए प्रस्ताव जल निगम को दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हैंडपंप ठीक करने का सामान मुहैया करा दिया गया है। जो हैंडपंप रिबोर होने हैं, उनकी सूची जल निगम को दी गई है। कांग्रेसी नेता उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुए और जल निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अनशनकारियों ने चेतावनी दी कि क्रमिक अनशन के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई तो जन सहयोग से आमरण अनशन किया जाएगा।