{"_id":"60e3318d8ebc3eba703a4319","slug":"civic-pradarshan-hamirpur-news-hamirpur-news-knp638325496","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से नहीं मिला मानदेय, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से नहीं मिला मानदेय, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। तीन माह से सफाई कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है। इससे आक्रोशित कर्मियों ने झाड़ू लेकर कस्बे में प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रामानुज शुक्ला को सौंपा। जिसमें 14 जुलाई तक वेतन दिलाने की मांग की है। वेतन न मिलने की दशा में 15 जुलाई से सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी है।
नगर पालिका में करीब एक सैकड़ा से अधिक आउट सोर्सिंग और संविदा सफाई कर्मियों को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। ऐसेे में उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उनके बच्चों की शिक्षा समेत अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। सफाई कर्मियों ने इस संबंध में बीते एक जुलाई को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन मानदेय संबंधी कार्रवाई नहीं हुई।
सफाई कर्मियों ने सोमवार को झाडू़ लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुनीता, आरती, विपिन, दीपकुमार, बृजकिशोर, वीरेंद्र, सूरज समेत करीब एक सैकड़ा सफाई कर्मियों ने कहा तीन माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। अगर 14 जुलाई तक मानदेय नहीं मिला तो 15 जुलाई से सफाई कार्य बंद कर देंगे। इस मामले में उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने कहा पालिका अध्यक्ष बाहर हैं। जैसे ही वह आते हैं। इन कर्मियों का मानदेय दिला दिया जाएगा।