फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,nirikshan,hamirpur

विलुप्त हो रहीं मछलियों पर मत्यस्कीय टीम कर रही शोध

Thu, 30 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
civic,nirikshan,hamirpur
हमीरपुर। केंद्रीय अंतर्स्थलीय मत्यस्की अनुसंधान संस्थान प्रयागराज की टीम ने शहर से निकली यमुना नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विलुप्त हो रही अच्छी प्रजाति की मछलियों पर चिंता जाहिर की। नदियों, झीलों व जलाशयों पर काम कर रही टीम के अधिकारी उत्तराखंड से लेकर प्रयागराज तक जैव विविधता पर शोध कर रहे हैं। नदी से मिट्टी, पानी व मछली के नमूने एकत्र कर साथ ले गए।
विज्ञापन

टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अबसार आलम ने बताया उनकी टीम दस साइडों में काम कर रही है। जिसमें सात यूपी में, एक हरियाणा, एक दिल्ली व एक आंध्र प्रदेश में हैं। कहा टीम विलुप्त हो रही मछली की प्रजातियों पर शोध किया जा रहा है। बताया जैव विविधता पर नदियों, झीलों व जलाशयों का स्थलीय निरीक्षण कराया जा रहा है। बताया उत्तराखंड से लेकर प्रयागराज तक यमुना नदी का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया मछलियां आज से दस वर्ष पूर्व पाई जाती रही हैं वह अब विलुप्त हो गईं हैं। कहा वर्तमान में देसी प्रजाति की चाइनर, जलेबी व स्थायी मांगुर प्रजातियां अधिक बढ़ गईं हैं। अच्छी प्रजाति की मछली विलुप्त हो रही है। कहा नदी में 80 फीसदी चाइनर व कतला प्रजाति की मछलियां हावी हैं। जिसके चलते मिट्टी, पानी व मछली के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में शोध किया जाएगा। दल में वैज्ञानिक जितेंद्र कुमार, मुख्य तकनीकी अधिकारी साकेत कुमार श्रीवास्तव व सहायक अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछली ठेकेदारों के यहां किया निरीक्षण
नदी में बांधों, गंदे नालों व कारखानों से आने वाले प्रदूषित पानी के कारण मछलियों की अच्छी प्रजाति खत्म हो गई है। बताया पानी व मिट्टी की जांच से सारी चीजें निकलेंगी कि पानी में कितना नमक है। कौन से रसायन अधिक है। कहा मछली ठेकेदारों के यहां निरीक्षण कर जानकारी करने पर पता चला कि बीते कुछ वर्षों में देसी मछली की प्रजाति बढ़ी है। जिसमें सबसे अधिक चाइनर मछली अधिक पाई जा रही हैं। जो अन्य प्रजाति की मछलियों को नहीं रहने देती है। वहीं जलेबी प्रजाति भी अधिक हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed