{"_id":"623a0b2dd5cc9648173541b2","slug":"civic-hamirpur-news-knp686916273","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों ने कस्बे में 15 लाख रुपये और उससे अधिक के बकायेदार 42 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट दिए। इस अभियान से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बकायेदारों में हड़कंप मचा है।
पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों ने बकाया बिल वसूलने के लिए सख्त रवैया अपनाया है। अधिकारियों ने अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई के चलते बकायेदारों ने बकाया बिल जमा करने के लिए फसलों के आने तक की मोहलत मांगना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ बकायेदारों का यह भी कहना है कि वह अपना बकाया इसलिए नहीं जमा कर रहे थे कि नई सरकार बनने पर उनका बकाया माफ हो जाएगा और बिल नहीं भरना पड़ेगा।
अवर अभियंता राजू प्रसाद ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह तत्काल अपना बकाया बिल जमा दें ताकि उनका कनेक्शन काटने से बच सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर के कुछ क्षेत्रों व ग्रामीण इलाके में 15 लाख रुपये और उससे अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं।