फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

इंगोहटा छानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, खंभे में करंट उतरने से गुस्साए, चार दिन में चार मवेशियों की हो चुकी मौत

Wed, 26 Feb 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
civic
बिदोखर मेंदनी गांव में जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। विदोखर मेंदनी गांव में रास्ते पर लगे बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर में चार दिनों से करंट उतर रहा है। जिससे चार मवेशियों की मौत हो चुकी है। बुधवार को एक महिला भी भैंस को बचाने में बेहोश हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर इंगोहटा-छानी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक मार्ग जाम रखे। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। इसके बाद मृत मवेशी को पशु चिकित्सा अधिकारी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विदोखर मेंदनी में दयाराम प्रजापति के घर के पास विद्युत पोल लगा है। इसके सपोर्ट वायर में कई दिनों से करंट उतर रहा है। चार दिनों में चार मवेशियों की करंट से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक भैंसा, एक अन्ना गाय, कल्लू प्रजापति की बकरी व बुधवार सुबह 7 बजे दयाराम प्रजापति की दुधारू भैंस करंट की चपेट में आकर मर गई।
विज्ञापन

भैंस को बचाने दौड़ी दयाराम की पत्नी सुनीता भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर इंगोहटा छानी मार्ग पर रस्सी बांधकर जाम लगा दिया। सुबह 8 बजे से शुरू जाम दोपहर 11 बजे के बाद खुल सका। जाम से तमाम छोटे बड़े वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर इंगोहटा चौकी इंचार्ज सनी कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज सचान ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने रिपोर्ट में मौत का कारण विद्युत करंट से होना बताया है।

उधर अवर अभियंता रविंद्र साहू ने कहा कि विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में करंट उतरने की शिकायत किसी ने नहीं दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिली है। लाइनमैन से करंट उतरने का कारण पूछा है। जाम लगाने वालों में दयाराम प्रजापति, गोविंद सिंह, बुद्ध प्रकाश, राजा बाबू तिवारी आदि आधा सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed