फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,basti me ghusa pani

बस्ती में घुसा तालाब का पानी, लोग परेशान

Wed, 15 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,basti me ghusa pani
राठ। बारिश के चलते पठानपुरा स्थित देवलियादेव तालाब का पानी बस्ती में घुसने से लोग बेहाल हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कई बार शिकायत के बावजूद समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बस्ती में भरे गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पठानपुरा में देवलिया देव तालाब है। इसके किनारे प्राचीन मंदिर और घनी बस्ती है। बारिश होने से तालाब का पानी बस्ती में घुस गया है। मुख्य सड़क से बस्ती के अंदर जाने वाली सड़क के नीचे की मिट्टी बह रही है। जिससे सड़क खोखली हो रही। 12 फिट की सड़क मात्र 6 फीट बची हुई है। रास्ते में भरे पानी से तालाब का आभास नहीं होने के कारण कोई भी घटना घटित हो सकती है। तालाब का पानी गलियों में भर गया है। जिससे लोग परेशान हैं। गलियों में भरे पानी से उठने वाली बदबू से लोग बेहाल हैं। संक्रामक बीमार की आशंका है।
विज्ञापन

मोहल्ले के रमाशंकर सक्सेना, अजय तिवारी, मुन्ना कुशवाहा, बच्ची कुशवाहा, शिवपाल यादव, घनश्याम, लखन कुशवाहा, कालीचरण अनुरागी आदि ने बताया 20 दिन पहले विधायक मनीषा अनुरागी को समस्या बताई थी। उनके कहने पर नगरपालिका की टीम पहुंची और जेसीबी मशीन से कार्य किया। लेकिन सही तरीके से कार्य न होने से समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम अशोक यादव ने कहा नगर पालिका कर्मचारियों को भेजकर नाली बनवाई थी। यदि वहां फिर से दिक्कत है तो समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed