{"_id":"60fee4908ebc3e5884095a0b","slug":"civic-atikraman-hamirpur-hamirpur-news-knp642419910","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर जाने में बाधा बने अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर जाने में बाधा बने अतिक्रमण
विज्ञापन
मौदहा। नगर पालिका अतिक्रमणकारियों पर सख्ती नहीं बरत रहा है। इस कारण शिव मंदिर जाने का मुख्य मार्ग अवरुद्ध है। सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और मंदिरों में बाबा के जयकारे गूंजने लगे हैं। ऐसे में मंदिरों के आसपास लोगों के अतिक्रमण व गंदगी पर नगर पालिका की नजर पड़ रही है। इससे शिव भक्तों में आक्रोश है।
कस्बे का प्राचीन शिव मंदिर नगर पालिका के बगल में स्थित है। शिव मंदिर जाने वाला रास्ता अतिक्रमण से अवरुद्ध है। शिवमंदिर का मुख्य द्वार भी जाम ऐसी हालत में है। अतिक्रमण के चलते नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। हालांकि मोहल्ले के युवक कभी खुद ही मंदिर की सफाई करते हैं। यही स्थिति प्राचीन शिव मंदिर फत्तेपुर का है। मंदिर के आसपास पूरी तरह से गंदगी का अंबार है।
जलभराव व गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को भोले बाबा के दर्शन करने में मशक्कत करनी पड़ती है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश त्रिपाठी ने कहा मंदिरों के आसपास अतिक्रमण और गंदगी फैली है। स्वच्छ अभियान के प्रति नगर पालिका उदासीन है। राजनारायण गुप्ता ने कहा नगर पालिका में सुनवाई नहीं है। जन प्रतिनिधियों को भी इस ओर देखना चाहिए। इस मामले में अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर सफाई कराएंगे।