फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,agricalture,hamirpur news

गेहूूं बेचने की प्रक्रिया से किसान परेशान

Tue, 13 Apr 2021 04:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
civic,agricalture,hamirpur news
गोहांड। सरकारी खरीद केंद्रों में गेहूं बेचने की ऑनलाइन प्रक्रिया किसानों को रास नहीं आ रही है। इस व्यवस्था से परेशान किसान लेखपाल व तहसील मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। भागदौड़ अधिक होने से इस पंजीकरण प्रक्रिया से वंचित हो रहे किसानों में नाराजगी है। कस्बे के किसान मोहन सिंह, जगभान, यमुना दास, मानसिंह ने बताया पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन के नाम से ऑफलाइन जैसी है। प्रक्रिया में खतौनी लेकर जन सुविधा केंद्र में शुल्क के साथ ऑनलाइन कराना होता है।
विज्ञापन

इसके बाद प्राप्त प्रतिलिपि में लेखपाल के पास जाकर खसरे से गेहूं के क्षेत्रफल का ऑफलाइन सत्यापन कराने का प्राविधान है। इसके बाद सत्यापित प्रतिलिपि तहसील कार्यालय में जाकर फीड करानी होती है। इसके बाद पुन: जन सुविधा केंद्र आकर टोकन आने का इंतजार करना होता है। बताया इस जटिल प्रक्रिया में किसानों का अनावश्यक समय व पैसे की बर्बादी हो रही है। वहीं सरीला एसडीएम अजीत परेश ने बताया गेहूं की खरीद की प्रक्रिया शासन के गॉइडलाइन के अनुसार हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed