{"_id":"614f65008ebc3e01f9263b6c","slug":"civic-agricalture-hamirpur-hamirpur-news-knp6544536110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज न मिलने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज न मिलने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
राठ के कृषि बीज गोदाम में नारेबाजी करते किसान
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत बारह खंभा चौराहा स्थित कृषि बीज भंडार में निशुल्क लाही बीज का वितरण हो रहा था। वहीं सुबह से इंतजार में बैठे किसानों ने बीज न मिलने पर हंगामा किया। जिसके बाद कर्मचारी मौके से भाग निकले।
बसेला निवासी अश्वनी कुमार, कुर्रा के कुंवरलाल, उमाकांत, अनिरुद्ध, राघवेंद्र सिंह, अरुण कुमार, गुगरवारा के रामप्रकाश, विद्यादेवी, जयपाल, अनिल कुमार आदि किसानों ने बताया बारह खंभा स्थित बीज भंडार से शनिवार को निशुल्क लाही का बीज वितरित होना था। विभाग से जानकारी होने पर सुबह दस बजे बीज गोदाम पहुंच गए। जहां कागज जमा करने के बाद बीज देने का आश्वासन देकर बैठा दिया गया।
किसानों ने बताया दिन भर इंतजार के बावजूद उन्हें बीज नहीं दिया गया। आरोप लगाया प्रभारी परिचितों व दलालों के माध्यम से बीज वितरित करा दिए। जबकि अन्य किसान दिन भर इंतजार करते रहे। शाम के चार बजे के बाद कर्मचारियों ने बीज देने से मना करने पर किसान भड़क गए। नारेबाजी कर हंगामा किया। किसानों का आक्रोश देख प्रभारी लेखराज व अन्य कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। जिसके बाद किसान मायूस होकर वापस लौट गए। इस संबंध में प्रभारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह बिना कोई वजह बताए मौके चले गए।