{"_id":"6929f0d7fee2d882900ba054","slug":"cdo-gave-instructions-for-beautification-of-amrit-sarovar-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-133060-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सीडीओ ने अमृत सरोवर का सुंदरीकरण कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सीडीओ ने अमृत सरोवर का सुंदरीकरण कराने के दिए निर्देश
Sat, 29 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिवांर। विकासखंड सुमेरपुर के छानी खुर्द गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे सीडीओ अरुण कुमार सिंह पहुंचे। गांव के नन्हू की किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। प्रेमरानी (70) की वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत पर बताया गया कि उसका पैसा रिलीज हो चुका है, जो दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक आने की संभावना जताई गई है। सीडीओ ने प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार वर्मा से पंचायत भवन के पास बने अमृत सरोवर का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही खरपतवारों को नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव कराने के साथ ही पौधा रोपित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने छानी बुजुर्ग गांव की गोशाला का भी निरीक्षण किया। गायों का पूजन कर उन्हें हरा चारा खिलाया। प्रधान प्रतिनिधि भारत यादव से सर्दी के मौसम में अलाव जलाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र, बीडीओ आशीष कुमार कटियार, सचिव मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र, बीडीओ आशीष कुमार कटियार, सचिव मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।