{"_id":"6aaadfcfc4d3d885fa06a9e4","slug":"carry-out-repairs-as-soon-as-the-rain-stops-preparations-also-underway-to-remove-encroachments-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145146-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बारिश थमते ही कराएं मरम्मत, अतिक्रमण हटाने की भी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बारिश थमते ही कराएं मरम्मत, अतिक्रमण हटाने की भी तैयारी
विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 29- सुमेरपुर में हाईवे की टूटी सड़क एवं अतिक्रमण को देखते परियोजना निदेशक। संवा
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बुधवार को कानपुर के रमईपुर से महोबा के कबरई तक नेशनल हाईवे-34 का निरीक्षण किया। बारिश से क्षतिग्रस्त हाईवे का जायजा लेने के बाद उन्होंने मातहत अधिकारियों को बारिश थमते ही मरम्मत कार्य शुरू कराने के कहा। साथ ही हाईवे किनारे से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।
नेशनल हाईवे की दुर्दशा को लेकर अमर उजाला ने बीते 24 अगस्त को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर बुधवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने कस्बे के अंदर पैदल भ्रमण कर हाईवे की जमीन की नापजोख भी की। टीम ने हाईवे की भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित कर उसे हटाने की रूपरेखा तैयार की है।
बता दें कि नेशनल हाईवे-34 कस्बे के बीच से होकर गुजरता है। बस स्टैंड से पशु बाजार चौराहे तक हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। एनएचएआई की ओर से हाईवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर चौड़ाई बढ़ाने की कार्रवाई की जाती है तो कस्बे में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। नापजोख पूरी करने के बाद टीम कानपुर लौट गई।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक ने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश रुकते ही क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत तेजी से कराई जाए ताकि यातायात सुगम हो सके। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराने के संकेत दिए हैं।