{"_id":"680fc5b55a8a83d15d0a18fc","slug":"car-rider-hits-old-man-death-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-123835-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कार सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कार सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
Mon, 28 Apr 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा। कार की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई।
सोमवार शाम को कस्बा स्थित राठ रोड पर जैतमाल मोड़ के पास बिहूंनी निवासी जगदीश (60) अपने मवेशी सड़क किनारे चरा रहा था। तभी राठ की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आए उसके भाई प्रेमसिंह ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में डॉक्टर ने उरई जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया रास्ते में ही उसकी की मौत हो गई। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)