फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   brother murder

भूमि विवाद में भाई का कत्ल

Fri, 13 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 13 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
brother murder

थाना चिकासी के बंगरा मौजा हार में मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। गोली सिर में धंसने से मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट लिखी नहीं गई थी। बताया जाता है कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद बताया जाता है।

विज्ञापन


चिकासी थाने के बंगरा गांव निवासी स्वामीदीन मुखिया की काफ ी साल पहले गांव में कुछ लोगों से रंजिश चलती थी। जिसके चलते स्वामीदीन अपने परिवार के साथ चिकासी में जाकर रहने लगे थे। लेकिन बंगरा मौजा हार में जमीन होने के कारण उसके दोनों पुत्र बिहारी और रमेश खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन


कुछ समय पहले से दोनों भाइयों में जमीन को लेकर कुछ मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार की दोपहर बिहारी अपने खेत में पत्नी के साथ मसूर की फ सल की कटाई कर रहा था। बिहारी का छोटा भाई रमेश तब खेत से ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में रमेश का चचेरा भाई बब्लू मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बब्लू के कुछ कहने पर रमेश ट्रैक्टर छोड़ बिहारी के खेत पर आ गया और मसूर की फसल काट रही उसकी पत्नी को गालियां देकर मारपीट कर दी। जब बिहारी ने विरोध किया तो रमेश उसे मारने दौड़ा। इसी बीच बिहारी ने दोनाली बंदूक से फायर झोंक दिया। बंदूक की गोली रमेश के सिर में जा धंसी।। जिससे रमेश लहूलुहान होकर खेत में गिर गया।


मौके पर ही रमेश (37) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है काफी दिनों पहले रमेश ने अपने बड़े भाई बिहारी के ऊपर जानलेवा हमला किया था। तबसे दोनों के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी। चिकासी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच मसूर की फसल को लेकर विवाद हुआ था। बताया कि वह वीआईपी ड्यूटी पर हैं। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed