फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Body found stuck in causeway; suspected to be that of a herder.

Hamirpur News: रपटे में फंसा मिला शव, चरवाहे का होने की आशंका

Tue, 25 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Body found stuck in causeway; suspected to be that of a herder.
भरुआ सुमेरपुर। पड़ोसी जनपद बांदा के जसपुरा थानाक्षेत्र में गौरी-अमारा के बीच बने रपटे के पास मंगलवार को एक शव झाड़ियों में फंसा होने की सूचना मिली। नाविकों ने मौहर गांव में सूचना देकर शव चरवाहे भगवानदीन निषाद (55) का होने की आशंका जताई है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए लेकिन रपटे में पानी अधिक होने और दिनभर बारिश होने से शव बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

मौहर निवासी भगवानदीन शुक्रवार को भैंसों को चंद्रावल नदी पार कराने के दौरान डूब गया था तभी से कैथी पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह पीएसी के गोताखोरों के साथ उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह गौरी-अमारा रपटे के पास नाव चला रहे लोगों ने झाड़ियों में शव फंसा होने और उससे दुर्गंध आने की सूचना दी।
विज्ञापन

भगवानदीन के पुत्र रामबाबू ने बताया कि शव निकलवाने के लिए जसपुरा पुलिस से मदद मांगी गई है। कैथी चौकी प्रभारी ने बताया कि स्थान जसपुरा थाना क्षेत्र में घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर है। शव बाहर आने के बाद ही शिनाख्त हो सकेगी। परिजन आशंका के चलते मौके पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed