{"_id":"6aa83d1f62f670d9f0089d03","slug":"bjp-leaders-besieged-the-police-station-at-night-and-visited-the-police-office-during-the-day-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-145039-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रात में कोतवाली घेरी, दिन में पुलिस दफ्तर पहुंचे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रात में कोतवाली घेरी, दिन में पुलिस दफ्तर पहुंचे भाजपा नेता
विज्ञापन
फोटो14- एचएएमपी 19- एसपी से शिकायत करने जाते सभासद प्रतिनिधि व अन्य। संवाद
हमीरपुर। सिपाही के बर्ताव से आहत सभासद प्रतिनिधि सुमित सिंह उर्फ बउआ ठाकुर ने समर्थकों के साथ शनिवार की रात कोतवाली घेरी। सोमवार को दिन में एसपी दफ्तर पहुंच गए। यहां पर एक शिकायती पत्र दिया है, इसमें वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया था लेकिन पीड़ित पक्ष इससे संतुष्ट नहीं है। अब निलंबन की मांग कर रहे है।
शहर के पटकाना निवासी सुमित सिंह उर्फ बउआ ठाकुर ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह सभासद प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता है। 12 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह गौरा देवी जा रहा था। कालपी चौराहे के पास भाजपा नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष रिक्शा चालक विशाल सोनकर को सिपाही प्रताड़ित कर रहा था तो उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस बात से सिपाही के तेवर तल्ख हो गए और उसने मोबाइल छीन लिया और उसे सड़क पर पटक दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाद शांत कराने की कोशिश करने पर सिपाही ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि सिपाही ने सरेराह उसे अपमानित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की।
घटना के बाद शिकायतकर्ता ने एसपी से मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस दाैरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरू गुप्ता, सभासद हसन खान, सचिन सेंगर, नीशू गुप्ता, विकास चंदेल, शिवबदन सिंह, अभय तिवारी, आलोक श्रीवास, पंकज राजावत के अलावा भाजपा नेता शामिल रहे।