{"_id":"6a10a4298b9708963a017b67","slug":"bike-riders-attacked-youth-injured-in-firing-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140439-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बाइक सवारों पर हमला, फायरिंग में युवक को लगे छर्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बाइक सवारों पर हमला, फायरिंग में युवक को लगे छर्रे
विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 43- घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : फिर चलेगी राहत की ट्रेन।
मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा थाना क्षेत्र के भैंसाय-बंडवा मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। आरोप है कि पहले बाइक चालक पर लाठी से प्रहार किया गया। इसके बाद फायरिंग की गई जिसमें पीछे बैठे युवक को गोली के छर्रे लग गए। घायल को सीएचसी मुस्करा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
भैंसाय गांव निवासी सत्येंद्र (27) पुत्र संतोष राजपूत अपने चाचा संतराम और मित्र उपेंद्र यादव के साथ मुस्करा आए थे। देर शाम तीनों एक ही बाइक से बंडवा होते हुए गांव लौट रहे थे। बाइक संतराम चला रहे थे, जबकि उपेंद्र बीच में और सत्येंद्र पीछे बैठे थे। बताया गया कि भैंसाय-बंडवा मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने अचानक बाइक चालक संतराम पर लाठी से हमला कर दिया। इससे बाइक सवार तीनों लोग गिर गए। इसी दौरान हमलावर ने फायरिंग कर दी। गोली सत्येंद्र की गर्दन के पास से छूकर निकल गई। छर्रे लगने से वह घायल हो गए।
साथी उन्हें सीएचसी मुस्करा लेकर पहुंचे। यहां डॉ. शिवजी गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मुस्करा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति सामान्य है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।