{"_id":"654534a42eb8eeba4d098417","slug":"banda-team-won-in-divisional-cricket-competition-hamirpur-news-c-12-knp1080-462548-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बांदा टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बांदा टीम ने मारी बाजी
Fri, 03 Nov 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यालय स्थित राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 17 व 19 आयु वर्ग की टीमों के अलग-अलग मैच कराए गए। प्रतियोगिता में बांदा की टीम विजेता रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरपुर द्वारा मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें 17 व 19 आयु वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाॅ. अरुण कुमार मिश्रा व जिला क्रीड़ा सचिव जितेंद्र सचान द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में बांदा व हमीरपुर की टीमें शामिल रही। जिसमें बांदा की टीमें विजेता रही। 17 वर्षीय प्रतियोगिता में अभिषेक व 19 वर्षीय प्रतियोगिता में आकाश मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर विवेक कुमार, जितेंद्र सचान, शेर बहादुर, वीरेंद्र रावत, जितेंद्र यादव, धर्मपाल, जितेंद्र वर्मा, कमल वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)