मौदहा। कस्बे के रहमानियां खेल मैदान में चल रहे अखिल भारतीय हाॅकी टूर्नामेंट में रविवार को अंबेडकर नगर व प्रयागराज महिला टीम का मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में आंबेडकर नगर ने प्रयागराज को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय हाॅकी टूर्नामेंट का रविवार को महिला टीमों के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि नगर की प्रथम महिला इंजीनियर निदा कदीर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान पढ़कर मुकाबला शुरू कराया। आंबेडकर नगर ने 1-0 के अंतर से प्रयागराज टीम को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी और इटारसी के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी ने इटारसी को हराकर फाइनल में बनाई जगह बनाई। सोमवार को बनारस और गोंडा के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह, डॉ. शरजील, डॉ. शिब्ली दबीर, नजमुद्दीन, कुतुबुद्दीन जुम्मू, केके सहित सभी कमेटी सदस्य मौजूद रहे।