फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BJP on the streets protesting against terror attack

आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे भाजपाई

Sun, 17 Feb 2019 10:30 PM IST
mahoba Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sun, 17 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
BJP on the streets protesting against terror attack
आल्हा चौक में पुतला फूंकते भाजपाई, कुलपहाड़ में बाजार बंद व तिरंगा यात्रा निकालते नागरिक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
महोबा। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश थमता नहीं दिखाई दे रहा है। जिलेभर में रविवार को हमले के विरोध में प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। उधर कुलपहाड़ में आतंकी हमले से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंदकर विरोध जताया। सुबह से शाम तक शोकसभाओं का दौर चलता रहा।

रविवार को सुबह 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे के नेेतृत्व में भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस आल्हा चौक पहुंचा। जहां पर पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में मौन धारण किया। इस मौके पर हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि अब सेना को खुली छूट मिल गई। इजराइल और अमेरिका की तर्ज पर भारत शहीदों की शहादत का बदला लेगा। बाद में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गुलाबी गैंग की कमांडर सुमन सिंह के नेतृत्व में गुलाबी गैंग की महिलाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में आल्हा चौक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। नगरवासियों ने बाइक जुलूस निकालकर शहर में प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार आतंकी हमले के विरोध में श्रीनगर क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सिजहरी गांव में प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल के नेतृत्व में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। ग्रामीणों ने एक हजार एक रुपये एकत्रकर सैनिक कल्याण कोष में भेजा। इस मौके पर अवधेश राजपूत, शिवपाल राजपूत, नरेश राजपूत सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे। पवा गांव के पप्पू राजपूत ने नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने पवा से मुरानी तक कैंडल मार्च निकाला और श्रीनगर में पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बाजार बंद का रहा शत प्रतिशत असर
 पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंदकर विरोध जताया। इसके बाद जुलूस निकालकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। नागरिकों ने एक हजार फीट लंबा तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली, जिससे शत प्रतिशत बाजार बंद रहा। सभी वर्गों के लोगों ने बाजार बंदकर जुलूस में हिस्सा लिया और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। बाजार बंदी के चलते कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। इसके बाद व्यापारियों ने गल्ला मंडी में श्रद्धांजलि सभाकर पाकिस्तान को कोसा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी ने कहा कि अब वक्त आ गया है पाकिस्तान को सबक सिखाने का। इस मौके पर रामराजा सोनी, बृजेंद्र द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, सईद राईन, बलराम पटैरिया, मानवेंद्र सिंह, हरीदास अनुरागी, बृजेश सोनी, अमित राजा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed