{"_id":"6a5680a364a8d34f1f0beaca","slug":"accusation-of-rape-involving-threats-to-make-a-video-viral-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142515-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप
Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र की एक युवती ने गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने दुष्कर्म, अश्लील चित्र-वीडियो प्रसारित करने की धमकी का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार होली के दिन आरोपी उसके घर आया था और नहाते समय उसकी फोटो एवं वीडियो बना ली। आरोप है कि इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 24 अप्रैल को उसे सुमेरपुर बुलाया। बस स्टैंड से आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर स्टेशन रोड स्थित एक होटल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी बना लिए।
युवती ने बताया कि एक मई को उसकी सगाई उरई निवासी युवक से हुई थी। इसकी होने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दी, जिससे उसकी सगाई टूट गई। आरोप है कि जब उसकी मां शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची, तो आरोपी के परिजन ने गाली-गलौज कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है और वर्तमान में अहमदाबाद में नौकरी करता है। शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।