फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   नलवाड़ मेले को सजने लगा गसोता महादेव

नलवाड़ मेले को सजने लगा गसोता महादेव

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबलू (हमीरपुर)। आठ दिवसीय गसोता नलवाड़ मेले क ी तैयारी पूर्ण रूप से कर ली गई है। मेले में लोगाें के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी विशेष रूप से प्रस्तुत किए जाएंगे। ऐतिहासिक गसोता महादेव नलवाड़ मेला 14 मई से शुरू होगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गसोता पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने बताया कि इस बार नलवाड़ मेले में प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के पशु व्यापारी भी हिस्सा ले रहे हैं।

मेले में पशुओं की सुविधा को पशु चिकित्सकों की टीम तथा अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। मेले में व्यापारियों के मनोरंजन के लिए सरस्वती विद्या मंदिर गसोता लंबलू व विभिन्न पंचायतों द्वारा अपने-अपने विकासात्मक गतिविधियों के बारे में कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा पटवार घर लगवान, पशु अस्पताल गसोता तथा महिला मंडल भवन का उद्घाटन करेंगे। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि सरकार की ओर से सौंदर्यीकरण के लिए 17 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed