{"_id":"29665","slug":"Hamirpur-29665-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा की बैठक में नहीं पहुंचे तो कटेगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा की बैठक में नहीं पहुंचे तो कटेगा नाम
Hamirpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम सभा की बैठक से अनुपस्थित रहने से बीपीएल सूची से नाम काट दिया जाएगा। ग्राम सभा टिक्करी मिन्हासा का कोरम लगातार पूरा न होने पर पंचायत ने बीपीएल परिवारों को बीपीएल सूची से नाम काटने का निर्णय लिया है। ग्राम सभा में अनुपस्थित रहने पर बीपीएल परिवारों के नाम बीपीएल सूची से काट दिया जाएगा। बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाए रखने के लिए ग्राम सभा की बैठक में भाग लेना अनिवार्य है। ग्राम पंचायत प्रधान टिक्करी मिन्हासा ने आदेश जारी किए हैं।
पंचायत प्रधान अनंत राम कौंडल ने कहा कि 6 मई को ग्राम सभा की बैठक तय की गई है। इस ग्राम सभा में अगर पंचायत के चयनित बीपीएल परिवारों में से कोई सदस्य नहीं पहुंचा। तो उनका नाम ग्राम सभा अपने अधिकार के काट सकती है। पूर्व में भी दो बार ग्राम सभा की बैठक रखी गई थी। पंचायत वासियों ने रुचि नहीं ली।इस पंचायत में 110 परिवार बीपीएल व अंत्योदय सूची में शामिल हैं। कुछ बीपीएल परिवारों ने मनरेगा के तहत जाब कार्ड तक नहीं बनाए हैं। मनरेगा कार्य निर्धन लोगों के लिए है। बीपीएल परिवार इन कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं।
इससे सिद्ध होता है कि ये परिवार समृद्ध हैं और उनका चयन बीपीएल सूची में गलत हुआ है। ग्राम सभा में उसी लाभार्थी के सैल्फ पड़ेंगे। जो ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित होगा। ग्राम सभा में आकर खुद अपने आकर अपने कार्य डलवाएं और अनुपस्थित ग्रामीणों के कार्य नहीं डलेंगे। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे ग्राम सभा का महत्व को समझें और इसमें भाग लें।