फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   चालीस दिन बाद दर्ज हुई गोली मारने की रिपोर्ट

चालीस दिन बाद दर्ज हुई गोली मारने की रिपोर्ट

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कसबे के गुलाब नगर मोहल्ले में बीते चालीस दिन पहले दो पक्षों में गोली चली थी। इस घटना में एक पक्ष के अब्बास की गर्दन में गोली धंस गई थी। अब्बास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष का शीबू भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। शीबू की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रिफर कर दिया था। बुधवार को शिबू के चाचा मुजीब पुत्र हवीव अली निवासी चौबटटा ने इदरीश उर्फ फकीरे, राहिल, बाबू पुत्रगण बली, इमाम पुत्र लल्लू और शिवपाल पुत्र लाल दिमान के विरूद्ध गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 4 सितम्बर को कुर्रा रोड स्थित ईदगाह के पास गुलाब नगर मोहल्ले में रंगबाजी को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के कोटबाजार निवासी अब्बास और दूसरे पक्ष के शिबू को गोली लग गई थी। अब्बास पुत्र इमामी की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब्बास के भाई इदरीश मुहम्मद उर्फ फकीरे टेलर ने वसीम कुंजडा पुत्र सम्मी कुंजडा पठानपुरा, खालिक कसाई पुत्र रमजान फरसौलियाना, उवेश कुंजडा पुत्र फारूख जुलेहटी, चांद बाबू पुत्र याकूब जोगी जुलेहटी और सीबू पुत्र अजीज निवासी चौबटटा के विरूद्ध थाने में उसके भाई की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को घायल सीबू के चाचा मुजीब ने दूसरे पक्ष के इदरीश उर्फ फकीरे, राहिल, बाबू पुत्रगण बली, इमाम पुत्र लल्लू और शिवपाल पुत्र लाल दिमान के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली इंचार्ज बीपी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed